झारखंड: पत्नी की हत्या मामले में SDO की बढ़ने वाली है मुश्किलें, डीजीपी ने रेंज डीआईजी को दिया कार्रवाई का निर्देश

Jharkhand: SDO's problems are going to increase in wife's murder case, DGP instructed Range DIG to take action

SDO ASHOK KUMAR : एसडीओ अशोक कुमार की मुश्किलें बढ़ सकती है। मामले की चल रही सुस्त रफ्तार पर अब डीजीपी एक्शन मूड में है। उन्होंने इस मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। दरअसल एसडीओ पर पत्नी को जलाकर मारने का गंभीर आरोप है। इसे लेकर मृतिका के भाई ने अपने बहनोई के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद राजू कुमार गुप्ता के आवेदन पर डीजीपी अनुराग गुप्ता को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि इससे पहले 13 जनवरी को पीड़ित परिवार ने समाहरणालय परिसर के सामने एक दिवसीय धरना देकर विरोध जताया था। परिजनों का आरोप था कि प्रशासन पूरे मामले में लीपापोती करने का काम कर रहा है और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। धरना के दौरान सामाजिक संगठनों के लोगों ने उनका साथ दिया था. इसके अलावा कई राजनेता भी पीड़ित परिवार के साथ खड़े थे। हालांकि अभी तक कार्रवाई नहीं बढ़ी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसके बाद साले राजू गुप्ता ने डीजीपी के पास आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। आपको बता दें कि तत्कालीन एसडीओ के साले राजू कुमार गुप्ता ने एफआईआर दर्ज करायी थी. जिसमें एसडीओ, एसडीओ के पिता, छोटा भाई और देवरानी पर जलाकर मारने का आरोप लगाया था। राजू कुमार गुप्ता ने कहा है कि अब तक जो बयान सामने आए हैं उसमें एसडीओ और उनके पिता के बयान में काफी विरोधाभास है, दोनों पति-पत्नी में पूर्व से चले आ रहे विवाद से स्पष्ट है कि अनीता को जलाकर मारा गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीजीपीकी तरफ से भेजे गये पत्र के मुताबिक राजू कुमार गुप्ता द्वारा महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक झारखंड के समक्ष उपस्थित होकर अभ्यावेदन समर्पित किया है। जिस पर महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक द्वारा विषयांकित कांड में की जा रही जांच की समीक्षा अपने स्तर से कराने और कांड के अनुसंधानकर्ता, पुलिस निरीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत करने आदेश दिया है। कहा गया है कि प्राप्त अभ्यावेदन पर महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश के आलोक में अग्रेतर कार्रवाई करें।

Related Articles

close