Jharkhand : सचिवालय सेवा के अफसरों को बैक डेट से मिला प्रमोशन, देखें लिस्ट.. किन्हें किस विभाग में मिली प्रोन्नति

रांची : राज्य सरकार ने सेवानिवृति के बाद भी दो दर्जन से अधिक अधिकारियों को उच्चतर पदों पर प्रोन्नति दी है. झारखंड सचिवालय सेवा से सेवानिवृत अवर सचिव स्तर के अधिकारियों को उप सचिव व उप सचिव पद से रिटायर अधिकारियों को संयुक्त सचिव में प्रमोशन दिया गया है.

बता दें कि सरकार ने 24 दिसंबर 2020 की तिथि से प्रोन्नति पर रोक लगायी थी. इस दौरान कई योग्य अधिकारी सेवानिवृत हो गये थे. इसके बाद सरकार ने जब प्रमोशन पर रोक हटाया तो यह निर्णय हुआ कि 24.12.2020 से लेकर दिनांक 10.4.2023 के मध्य झारखंड सचिवालय सेवा सहित अन्य कैडरों से सेवानिवृत वैसे पदाधिकारी जो प्रोन्नति के योग्य है उन्हें प्रोन्नति दी जायेगी ओर बकाया इत्यादि का भूगतान किया जायेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी आलोक में 17 जुलाई 2023 को सदस्य राजस्व पर्षद की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक हुई जिसमें सेवानिवृत अधिकारियों को भूतलक्षी प्रभाव से प्रमोशन देने का निर्णय हुआ. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है.

इन विभागों से सेवानिवृत अधिकारी उप सचिव से संयुक्त सचिव बने

  • संजय कुमार सिन्हा आइटी विभाग,
  • विपिन कुमार झा, मंत्रिमंडल सचिवालय,
  • हरेंद्र कुमार पांडेय, परिवहन,
  • नवनीत किशोर चंद्र, स्कूली शिक्षा,
  • शंभुनाथ मिश्र, ग्रामीण विकास,
  • संतोष कुमार महाधिवक्ता कार्यालय,
  • बुद्धु उरांव गृह विभाग,
  • राजीव कुमार, आइपीआरडी,
  • अमित कुमार सिंह, श्रम नियोजन, बिदेंश्वर उरांव, सुदर्शन प्रसाद पांडेय, चंदन कुमार.

इन विभागों से 12 सेवानिवृत अधिकारी अवर सचिव से उप सचिव बने

  • चांद्र हेम्ब्रम, कृषि विभाग,
  • अशोक कुमार, ए. नंदन, कृषि विभाग,
  • प्रदीप कुमार दास, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग,
  • अंजनी कुमार, राजस्व, निबंधन, मधुकांत त्रिपाठी, अवधेश कुमार जायसवाल, बृजलाला प्रसाद.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close