झारखंड : बिना मंजूरी ना करें किसी IPS का तबादला, सीएम हेमंत का DGP को सख्त आदेश; जानें मामला

Jharkhand: Do not transfer any IPS without approval, CM Hemant's strict order to DGP; Know the matter

10 जून को झारखंड डीजीपी ने 8 आईपीएस अधिकारियों ट्रांसफर –पोस्टिंग किया था.  लेकिन अब इस आदेश को रद्द कर दिया गया है. इस संबंध में गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया है.

गृह विभाग ने अपने आदेश में क्या कहा?

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि गृह विभाग की ओर से पुलिस मुख्यालय को कड़ी फटकार लगाई गई है. विभाग की तरफ से जारी आदेश में साफ कहा गया है कि ऐसा कोई भी आदेश पुलिस मुख्यालय अपनी मर्जी से ना ले. अगर प्रभार या तबादले जैसा मामला ऐसा फंसता है, तो एक महीना तक रुके.

एक महीने के बाद मुख्य सचिव से किसी को प्रभार देने की आज्ञा लें. मामला एक महीने से ज्यादा का हो तो राज्य के मुख्यमंत्री यानी हेमंत सोरेन से पूछकर या सहमति लेकर ही ऐसा कोई आदेश पारित करें. जो नियम संगत भी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गृह विभाग की तरफ से सूबे के डीजीपी को जारी पत्र में कहा गया है कि अखिल भारतीय सेवा के पदाधिकारी के विभिन्न कारण से अल्प अवधि के लिए मुख्यालय से अनुपस्थित और अवधि में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एक माह के अवधि के लिए अतिरिक्त प्रभार की व्यवस्था करने के लिए मुख्य सचिव स्तर से अंतिम निर्णय लेना प्रावधान के अनुकूल है. एक महीने से अधिक की अवधि होने पर मुख्यमंत्री का आदेश प्राप्त करना जरूरी है.

आगे लिखा कि हमेशा देखा जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के विभिन्न पदाधिकारी को बिना सक्षम प्राधिकार के आदेश दे दिए जाते हैं. अतिरिक्त प्रभार या काम देखने का आदेश निर्गत किया जा रहा है. जो नियम के मुताबिक नहीं है. वर्तमान उदाहरण महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय झारखंड की तरफ से आदेश जारी किया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसमें 8 आईपीएस के पदाधिकारी को बिना सक्षम प्राधिकार के अनुमोदन के रिक्त पदों पर अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया था. जो नियम के अनुकूल नहीं है. इसलिए अब से ऐसे किसी भी आदेश जारी करने के लिए नियम संगत काम किया जाना चाहिए.

इन 8 IPS अधिकारियों को सौंपा गया था अतिरिक्त पदभार

  1. सौरभ – जैप-10 होटवार के समादेष्टा हैं, इन्हें जैप-1 के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार.
  2. कपिल चौधरी – एसपी ग्रामीण धनबाद हैं, इन्हें जैप-3 गोविंदपुर धनबाद के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार.
  3. राजकुमार मेहता – एसपी जामताड़ा हैं, इन्हें आइआरबी-1 जामताड़ा के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार.
  4. सुमित कुमार अग्रवाल – एसपी चतरा हैं, इन्हें आइआरबी-3 चतरा के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार.
  5. हारिश बिन जमां– एसपी गुमला हैं, इन्हें आइआरबी-5 गुमला के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार.
  6. मुकेश कुमार – एसपी गोड्डा हैं। इन्हें आइआरबी-8 गोड्डा के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार.
  7. ऋत्विक श्रीवास्तव – एसपी नगर धनबाद हैं। इन्हें एसपी रेल धनबाद का अतिरिक्त प्रभार.
  8. ऋषभ गर्ग – एसपी ग्रामीण जमशेदपुर हैं। इन्हें एसपी रेल जमशेदपुर का अतिरिक्त प्रभार.

Related Articles

close