Jharkhand: सौतेली मां ने तीन बच्चों को चिकन के साथ खिलाया जहर, एक की मौत

गिरिडीह: मन में नफरत लिए एक महिला ने अपने सौतेले बच्चों को जहर खिला दिया। इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दूसरे की तबीयत ज्यादा खराब है, वहीं तीसरा बच्चा ठीक है। घटना के कुछ घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना तिसरी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गड़कुरा पंचायत के रोहनटांड़ की है।

जानकारी के अनुसार, रोहनटांड़ गांव के निवासी सुनील सोरेन की पहली पत्नी शैलीन मरांडी की मौत दो साल पहले सांप काटने से हो गई थी। उन दोनों से एक बेटी और 4 बेटा था। पत्नी की मौत होने के बाद सुनील सोरेन ने अप्रैल 2022 में गावां थाना क्षेत्र के गोरियाचु गांव के निवासी बहादुर हांसदा की पुत्री सुनीता हांसदा के साथ शादी की थी। सुनीता से अभी कोई बच्चा नही है। शादी के बाद सुनील सोरेन दूसरी पत्नी सुनीता के साथ रोहनटांड़ स्थित अपने घर में रहते था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के बाद महिला गिरफ्तार

वहीं सूचना मिलते ही तिसरी के थाना प्रभारी पीकू प्रसाद सदलबल रोहनटांड़ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गोरियाचु चले गए। जहां से गावां पुलिस की मदद से आरोपी सौतेली मां सुनीता हांसदा को गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला ने स्वीकार जुर्म

पुलिसिया पूछताछ में सुनीता हांसदा ने अनिल और शंकर को जहर देने की बात कबूली है। सुनीता ने बताया कि वह बुधवार को गावां हाट से जहर खरीदी थी। इसके बाद वह तिसरी में मुर्गा खरीदकर रोहनटांड़ आई। उसने कहा कि सौतेले बेटों को वह देखना पसंद नही करती थी। इसी लिए वह बारी-बारी से सभी सौतेले बच्चों की हत्या करना चाहती थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close