झारखंड- सस्पेंशन न्यूज : इंस्पेक्शन के दौरान लापरवाही पर जमकर भड़के उपायुक्त, कर्मचारी को सस्पेंड करने का मौके पर ही दिया निर्देश, अस्पताल-स्कूल और SIR कार्यों की भी जांच

Jharkhand – Suspension News: Deputy Commissioner furious over negligence during inspection; orders immediate suspension of an employee on the spot; inspections also conducted of hospital, school, and SIR works.

लातेहार। DC के इंस्पेक्शन से हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान लापरवाही पर डीसी ने जमकर फटकार भी लगायी। लातेहार के उपायुक्त संदीप कुमार ने शनिवार को चंदवा प्रखंड का व्यापक निरीक्षण कर स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रशासन और निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान प्रखंड कार्यालय में सामान्य कैशबुक अद्यतन नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित बड़े बाबू के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।सबसे पहले उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदवा का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।इसके बाद उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। समीक्षा के दौरान सामान्य कैशबुक अद्यतन नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित बड़े बाबू के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साथ ही कार्यालय के सभी अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन रखने और कार्यालय व्यवस्था को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए सभी कार्य समय सीमा के भीतर और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

 

अपने दौरे के क्रम में उपायुक्त राजकीयकृत मध्य विद्यालय, चंदवा भी पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close