झारखंड: शिक्षक की सड़क हादसे में गयी जान, स्कूल से लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jharkhand: Teacher lost his life in a road accident, the accident happened while returning from school.

Teacher Road Accident : स्कूल से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में जान चली गयी। घटना गुमला जिले की है। जहां 34 वर्षीय पारा शिक्षक रोड एक्सीडेंट में जान गंवा बैठे। शिक्षक की पहचान गोकुल नगर निवासी आशीष चिक के रूप में हुई। हादसे के वक्त आशीष स्कूल से घर लौट रहे थे। उसी दौरान गुमला-घाघरा सड़क पर नवाडीह बैरटोली के पास एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाइक सवार आशीष ने सर पर हेलमेट भी लगा रखा था, बावजूद उनकी जान नहीं बच गयी। जानकारी के मुताबिक आशीष वर्ष 2008 से बड़ा घाघरा थाना क्षेत्र के पुटो में पारा शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। दुर्घटना में शिक्षक आशीष गंभीर रूप से घायल हो गये।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना के बाद परिजनों में चित्कार मच गया। पत्नी अपने मायके में थी, जिन्हें घटना की सूचना दी गयी है। शिक्षक की शादी छत्तीसगढ़ में हुई है। उनकी पत्नी और बच्चे छत्तीसगढ़ गये हुए थे। हादसे के बाद सभी वापस गुमला लौट रहे हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर परिजनों ने हादसे पर शक जताया है। परिजनों ने हैरानी जतायी है कि हेलमेट के बावजूद उनकी जान कैसे चली गयी। इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

close