झारखंड: शिक्षक की हत्या मामले में पुलिस ने किया खुलासा, एक डर ने बना दिया युवक को कातिल, जानिये पूरा मामला

Jharkhand: Police made revelations in the teacher's murder case, fear made the young man a murderer, know the whole matter.

Jharkhand Crime News: …वो कहते हैं ना शक की दवा हकीम सुलेमान के पास भी नहीं थी। आज शक ना जाने कितने घरों को तबाह कर रहा है, कितने लोगों को कातिल और अपराधी बना रहा है। ऐसा ही एक मामला पलामू में सामने आया है। जहां शिक्षक की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि शिक्षक का कत्ल इसलिए आरोपी ने किया, कि, उसे शक था, शिक्षक उसकी हत्या करवा सकता है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल दरअसल तीन दिन पहले पलामू के सतबरवा थानाक्षेत्र के हलूमाड़ गांव में रिटायर्ड शिक्षक की हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने तहकीकात कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम प्रदीप कुमार सिंह है। आरोपी ने खुलासा किया है कि उसे डर था कि रिटायर्ड शिक्षक 75 वर्षीय परीखण सिंह उसकी हत्या कर देंगे। इसलिए उसने उनकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उनकी जान ले ली।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक 2019 में हुए एक विवाद में आरोपी ने रिटायर्ड शिक्षक की पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया था।75 वर्षीय परीखण सिंह का शव एक दिसंबर को रविवार की सुबह बरामद किया गया था। परीखण सिंह और प्रदीप के परिवार के बीच पांच वर्षों से दुश्मनी चली आ रही है। जलावन की लकड़ी को लेकर वर्ष 2019 में रिटायर्ड टीचर और प्रदीप के बीच विवाद हुआ था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस विवाद में प्रदीप ने रिटायर्ड शिक्षक की पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया था। इसमें वो जख्मी हो गईं थीं। इस मामले में प्रदीप सिंह पर केस चल रहा है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि रिटायर्ड शिक्षक उसकी हत्या करने की बात कहते थे। इससे प्रदीप डरा हुआ था। उसे लगता था कि परीखण सिंह कभी भी उसे मार देगा। अपनी हत्या के डर के कारण प्रदीप ने परीखण सिंह को मारने का प्लान बनाया।

 

एक दिसंबर को परीखण सिंह जब अपने घर से थोड़ी दूर पर ही सुबह में शौच के लिए गए थे तब पहले से हत्या के लिए घात लगाकर बैठे प्रदीप ने पहले उन्हें गड्ढे में गिराकर जख्मी कर दिया। फिर कुल्हाड़ी से उनकी गर्दन पर वार कर मार डाला।

Related Articles

close