झारखंड के शिक्षक बनेंगे स्मार्ट : एक बार फिर टैब देने की तैयारी में राज्य सरकार.. जानें डिटेल

रांची: राज्य सरकार ने सभी स्कूलों के शिक्षकों को स्मार्ट बनाने में जुट गई है। जल्दी शिक्षकों के हाथ में लेटेस्ट तकनीक से युक्त टैब रहेंगे। शिक्षकों को टैब दिया जा सके इसे लेकर कल एक अहम बैठक होने वाली है।

झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक ने बताया कि शिक्षकों के बीच टाइप बांटे जाएंगे इसके लिए तैयारी की जा रही है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। काउंसिल से मिली जानकारी के अनुसार कुल 28,945 टैब की खरीदारी की जाएगी। इसी खरीदारी को लेकर परियोजना में अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक के बाद इस दिशा में काम शुरू हो जाएगा। इस बार जो टैब दिया जाएगा वह कई महीने में पिछले बार दिए गए टैब से अपडेट होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टैब की खरीदारी के लिए शर्तें निर्धारित की गई है। कई शर्तों के अनुसार कंपनी को इस तरह से टैब को तैयार करना है जो मोबाइल डिवाइस, मैनेजमेंट, सॉफ्टवेयर से अपडेट होंगे। इन टेबलेट की आपूर्ति के बाद इन्हें राज्य के सरकारी स्कूलों के शिक्षक के बीच बांटे जाएंगे। जो एजेंसी आर्डर मिलने के बाद इसकी आपूर्ति करेगी उसे इसका 3 साल तक मेंटेनेंस भी करना होगा।

शिक्षा परियोजना के अनुसार एजेंसियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने कहा कि वैसे ही एजेंसी आवेदन कर सकती है जो टेबलेट की सप्लाई, वितरण और इसके 3 सालों तक मेंटेनेंस के लिए तैयार हो। 16 दिसंबर 2022 तक इसके लिए आखिरी समय तय है। वेबसाइट www.gem.gov.in की मदद से इस संबंध में जानकारी मिलेगी। इसी के जरिए आवेदन भी करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close