झारखंड: स्थानीय नीति का मुद्दा एक बार फिर गरमाया, आजसू करेगी 23 सितंबर से आंदोलन की शुरुवात..

रांची। झारखंड में स्थानीयता का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। इस बार आजसू ने स्थाई नीति को जल्द लागू करने की मांग सरकार से की है। इस मुद्दे पर आज प्रेस कांफ्रेंस में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि राज्य सरकार भ्रम ना फैलाएं। राज्य सरकार खतियान आधारित स्थायी नीति को जल्द लागू करें।

विधानसभा में मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि 1932 खतियान का आधार पर स्थानीय नीति लागू नहीं की जा सकती। इसके विपरीत 5 सितंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में उन्होंने कहा कि स्थानीय नीति लागू करेंगे और ओबीसी को आरक्षण भी देंगे। चुनाव में भी झामुमो ने वादा किया था कि नए सिरे से स्थानीय नीति लागू करेंगे। लेकिन सरकार के 3 साल होने को है इस मुद्दे पर उनका रूख और रवैया स्पष्ट नहीं है। अगर सरकार 1932 के आधार पर नीति लागू नहीं करती है तो आजसू पार्टी 23 सितंबर से विशेष अभियान चलाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय नीति और नियोजन नीति पर उलझन

सुदेश महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री अगर सदन में कोई बात कहे तो उसकी गंभीरता भी दिखनी चाहिए। स्थानीय नीति के साथ सरकार नियोजन नीति भी लागू करें । स्थानीय नीति लागू करने में 1932 खतियान केंद्र में रहना चाहिए। अंतिम सर्वे को इसका आधार बनाना होगा। आजसू पार्टी इस मुद्दे पर लगातार आवाज उठाती रही है। 23 सितंबर को विनोद बिहारी की जयंती के मौके पर पार्टी एक कार्यक्रम शुरू करने जा रही है इसके तहत हर विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता राजधानी पहुंचेंगे। रांची में पैदल मार्च करते हुए राजभवन जाएंगे। साथ ही राज्यपाल को एक स्मार पत्र सौंपेंगे ताकि सरकार जल्द से जल्द इस नीति को लागू किया जाय।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close