झारखंड : रांची से चलने वाली इन ट्रेनों को किया गया रद्द…देखें डिटेल्स

These trains running from Ranchi have been cancelled...see details

वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 21 फरवरी को बदले मार्ग से चलेगी. 3 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं, कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से यह जानकारी दी गयी है. रांची मंडल के सीपीआरओ ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के कष्ठा स्टेशन पर यार्ड के विकास कार्य की वजह से 20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 21 फरवरी 2025 को अपने निर्धारित मार्ग गया, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गया, पटना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते चलेगी.

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

12874 आनंद विहार टर्मिनल-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन 25 फरवरी 2025 और 26 फरवरी 2025 को रद्द रहेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

12826 आनंद विहार टर्मिनल-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन 26 फरवरी 2025 को रद्द रहेगी.

18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन 25 फरवरी 2025 को रद्द रहेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close