Jharkhand Transfer News: राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में अफसरों के किये तबादले, देखिये पूरी लिस्ट, किसे कहां भेजा गया, इन्हें एडिश्नल चार्ज

Jharkhand Transfer News: State government transfers a large number of officers; view the full list to see who was posted where and who received additional charges.

रांची। झारखंड सरकार देर शाम बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले किये हैं। वहीं कई अफसरों को एडिश्नल चार्ज भी दिया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (Drinking Water and Sanitation Department) ने राज्यभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 कार्यपालक अभियंताओं और प्रभारी कार्यपालक अभियंताओं के स्थानांतरण एवं पदस्थापन का आदेश जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग के अपर सचिव शशि रंजन द्वारा 2 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।विभाग ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों को प्रभारी कार्यपालक अभियंता का दायित्व सौंपा गया है, वे अपने वर्तमान वेतनमान पर ही कार्य करेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस व्यवस्था के आधार पर किसी प्रकार की नियमित प्रोन्नति या अतिरिक्त वित्तीय लाभ का दावा मान्य नहीं होगा। विभाग ने यह भी कहा है कि यह व्यवस्था पूरी तरह अस्थायी होगी और आवश्यकता पड़ने पर बिना पूर्व सूचना के इसे समाप्त किया जा सकेगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

• मनोज कुमार मुंडारी को हजारीबाग प्रमंडल के साथ चतरा प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

• मुकेश कुमार मंडल अपने मूल पद धनबाद-2 के साथ धनबाद-1 प्रमंडल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।

विभाग का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से विभिन्न प्रमंडलों में कार्यों के बेहतर समन्वय और पेयजल योजनाओं के प्रभावी संचालन में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close