Jharkhand Weather: झारखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, इन 12 जिलों में वज्रपात का खतरा, ठनका गिरने से दो की मौत, पढिये IMD अलर्ट

Jharkhand Weather: Heavy rain alert for the next three days; risk of lightning strikes in 12 districts; two dead due to lightning—read the IMD alert.

रांची। झारखंड में मानसून की बहार है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव (लो प्रेशर) क्षेत्र और उससे जुड़े साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अब झारखंड में तेज़ी से दिखाई देने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 से 14 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान पूर्वी और उत्तर-पूर्वी झारखंड के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है, जबकि रांची समेत अन्य जिलों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

12 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 12 जुलाई के लिए जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में दिनभर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

13 और 14 जुलाई को और बढ़ेगा बारिश का दायरा

13 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।वहीं 14 जुलाई को चतरा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा। रांची समेत अन्य जिलों में भी मध्यम बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात हो सकता है।

गुमला में वज्रपात से दो लोगों की मौत

बारिश के बीच आकाशीय बिजली भी जानलेवा साबित हो रही है। शनिवार को गुमला जिले के बसिया अनुमंडल क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से सिसई थाना क्षेत्र के छारदा गांव निवासी 65 वर्षीय शिव व्रत गोप और बसिया थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव की 24 वर्षीय सुजीता कुमारी की मौत हो गई। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

रांची में तापमान 28.1 डिग्री, कई जिलों में हुई हल्की बारिश

शनिवार को रांची में 1 मिमी, हजारीबाग में 1 मिमी, गुमला में 4.5 मिमी, लोहरदगा में 2 मिमी और सिमडेगा में 1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान रांची में 28.1 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 33.4 डिग्री, मेदिनीनगर में 32.5 डिग्री, बोकारो में 32.1 डिग्री और चाईबासा में 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

अब भी सामान्य से 36 प्रतिशत कम बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 11 जुलाई 2026 तक झारखंड में सामान्य से 36 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। राजधानी रांची में भी सामान्य वर्षापात की तुलना में 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है। रांची में अब तक 263.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि सामान्य वर्षापात 308.3 मिमी होना चाहिए था। वहीं मेदिनीनगर में 40 प्रतिशत और गढ़वा में 75 प्रतिशत तक बारिश की कमी बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close