Jharkhand Weather Alert: झारखंड में कल बारिश का अलर्ट, 22 मार्च तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट

रांची। झारखंड में कल से फिर बारिश होगी। मौसम विभाग ने 19 मार्च के लिए प्रदेश के कई जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि झारखंड में मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों से ही बदला हुआ है। कई इलाकों में बूंदा बांदी, तेज हवाएं और वज्रपात हो रही है। हालांकि इसका असल 19 मार्च को प्रदेश के अधिकांश जगहों पर दिखेगा। 19 से लेकर 21 मार्च तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलों से भरा रहने वाला है।
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड के कई हिस्सों में दिखने लगा है। जिसकी वजह से राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य हिस्से में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। हवा की गति 30 किलोमीटर से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। मौसम विभाग ने 19 मार्च को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दिन राज्य के मध्य हिस्सों में ज्यादा असर दिख सकता है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि 19 मार्च को राज्य के संथाल परगना के इलाके में भी बारिश होगी। यही वजह है कि यहां के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। 22 मार्च से मौसम शुष्क हो सकता है। इससे पहले 21 मार्च तक अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 22 मार्च से मौसम समान्य हो सकता है। 19 मार्च तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।











