Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, इन 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

रांची । सभी जगह शारदीय नवरात्रि की धूम है। लोग पूजा में लीन है, साथ ही भव्य पूजा पंडालों का आनंद ले रहे हैं। लेकिन इस आनंद में खलल भी पड़ सकता है। मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी की है। झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी है। मौसम केंद्र रांची ने राज्य के 5 जिले पाकुड़, धनबाद, देवघर, दुमका और जामताड़ा के लिए तत्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र ने कहा है कि अगले 1 घंटे से 3 घंटे के अंदर इन जिलों के किसी ने किसी भाग में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, मेघ गर्जन के साथ-साथ बज्रपात और वर्षा की प्रबल संभावना है।
खराब मौसम और बज्रपात की प्रबल संभावना को देखते हुए मौसम केंद्र रांची ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उन जिलों के लोगों से अगले 3 घंटे तक सतर्क और सावधान रहने का आग्रह किया है। हालांकि,मौसम केंद्र रांची ने पहले से ही राज्य में दुर्गा पूजा के उत्साह में खराब मौसम और बारिश खलल का पूर्वानुमान जारी किया है। पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने साइक्लोनिक सरकुलेशन के उत्तर इष्ट की ओर बढ़ने का पूर्वानुमान है, जिसका असर झारखंड के ऊपर दिखने का पूर्वानुमान है। 2 अक्टूबर को राज्य में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात तथा 3 से 4 अक्टूबर को राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।










