Jharkhand Weather : 15 जुलाई तक झारखंड में बारिश का अलर्ट, आज से इन जिलों में होगी तेज बारिश

रांची। झारखंड मं एक सप्ताह तक झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में हल्की और मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 जुलाई तक राज्यभर में जोरदार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस दौरान देवघर, जामताड़ा, गोड्‌डा, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक डालटनगंज से बंगाल की खाड़ी तक मानसूनी टर्फ बना हुआ है, जिसके कारण बारिश होगी। इसके अलावा सिक्किम से उत्तरी छत्तीसगढ़ तक बने टर्फ के कारण भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने 6 जुलाई से मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना जाहिर की है। छह जुलाई के बाद मानसून पूरे राज्य में फैलने लगेगा। 6 जुलाई से 15 जुलाई तक राज्य के तकरीबन सभी जिलों में मूसलाधार बारिश होगी। मुख्य रूप से देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, दुमका, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं जहां तेज बारिश होगी।

3 जिलों में सामान्य, 15 में कम और 6 जिलों में काफी कम बारिश

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1 से लेकर 30 जून तक राज्य के 3 जिलों में सामान्य बारिश हुई। उन्होंने बताया कि साहेबगंज, सिमडेगा और दुमका जिले में जून महीने में सामान्य बारिश हुई। जबकि 15 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई और छह जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश हुई। अभिषेक आनंद ने बताया कि जून महीने में राज्य में सामान्य रूप से 189.5 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन अब तक वास्तविक बारिश का रिकॉर्ड 108.5 मिलीमीटर है। इस तरह से अब तक राज्य में सामान्य से 43 प्रतिशत कम बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि चतरा, धनबाद, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, जामताड़ा, हजारीबाग, लातेहार रामगढ़ और सरायकेला खरसावां जिले में सामान्य से 50 प्रतिशत कम बारिश हुई। जबकि छह जिलों में 60 प्रतिशत से कम बारिश हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close