झारखंड: ACB की टीम पकड़ने गयी थी किसी और को… हत्थे चढ़ गया दूसरा घूसखोर, आफिस में मच गया हड़कंप ..

Jharkhand: ACB team had gone to catch someone else... another bribe taker got caught, there was a commotion in the office...

Jharkhand ACB Trap: झारखंड में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला खनन कार्यालय रांची ने घूसखोर कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। हालांकि चौकाने वाली बात ये है कि एसीबी की टीम पकड़ने किसी और को गयी थी, लेकिन हत्थे कोई और कर्मचारी चढ़ गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक बालू के एक ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में हाफिज अहमद नाम के कर्मचारी ने 10 हजार रुपये जुर्माना और 42 हजार रुपये घूस मांग मांग रहा था। अनगड़ा थाना क्षेत्र के जोन्हा निवासी अश्वन तिर्की ने एसीबी में शिकायत की थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उनका आरोप था कि चालक सोमरा मुंडा तिलमिसेरेन घाटी से बालू लादकर सरकारी काम के लिए जोन्हा लेकर आ रहा था. इसी बीच ट्रैक्टर को राहे अंचल अधिकारी ने जब्त कर सिल्ली थाना को सौंप दिया। 28 अप्रैल को सिल्ली थाना से फोन आया कि ट्रैक्टर का चालान खनन विभाग, रांची को भेज दिया गया है, वही जुर्माना जमाकर ट्रैक्टर छुड़वा लें,

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2 मई को जब अश्वन तिर्की डीएमओ, रांची ऑफिस पहुंचे तो वहां के कर्मचारी अब्दुल हाफिज ने जुर्माना लगे 10 हजार रुपये ऑनलाइन जमा करने और रिश्वत के तौर पर 42 हजार रुपये देने की मांग कर दी। जिसके बाद अश्वन तिर्की ने एसीबी में अब्दुल हाफिज के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवा दी।

 

जब टीम खनन कार्यालय पहुंची तो वहां अब्दुल हाफिज की जगह आउट सोर्सिंग पर सेवारत कंप्यूटर ऑपरेटर बिन्देश तिर्की मिला. उसने कहा कि ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में उसको 2000 रुपये देने होंगे. शेष राशि अब्दुल हाफिज को देनी होगी।

 

इसके बाद धावा दल ने प्लान तैयार कर अश्वन तिर्की से 2000 रुपये बिन्देश को देते हुए रंगे हाथ दबोच लिया.गिरफ्तार बिंदेश तिर्की मूल रूप से गुमला जिले के गुमला थाना क्षेत्र के ढिढोली नकटी टोली का रहने वाला है। अन्य सहयोगियों और आरोपितों के विरुद्ध एसीबी की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close