झारखंड: पत्नी ने अप्राकृतिक शारीरिक संबंध से किया इनकार, पति ने ले ली जान, पुलिस ने आरोपी को गकिया गिरफ्तार

Jharkhand: Wife refused to have unnatural sex, husband killed her, police arrested the accused

Jharkhand Crime News : सेक्स से मना करने पर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। मनीषा कौर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित नामदा बस्ती में मनीषा की हत्या की गयी थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब पत्नी की निर्मम हत्या के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पड़ोसियों का कहना है कि दोनों के बीच पहले भी विवाद होते थे, लेकिन इस तरह की हिंसक घटना की किसी को आशंका नहीं थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल शनिवार को मनीषा कौर का शव उनके घर से बरामद किया गया था। महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने मृतका के पति सागर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक पति सागर ने सेक्स उत्तेजना बढ़ाने वाली दवा ली थी। इसके बाद उसने पत्नी मनीषा से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की मांग की। मनीषा ने जब इसका विरोध किया तो सागर को गुस्सा आ गया। उसने रसोई से चाकू उठाकर मनीषा का गला रेत दिया।

 

वारदात के बाद सागर ने शव को कमरे में छोड़ दिया और कुछ देर बाद सामान्य अंदाज में बाहर निकला। लेकिन जब आसपास के लोगों को शक हुआ, तो पुलिस को सूचना दी गई। दरअसल मनीषा और सागर ने करीब 9 साल पहले प्रेम विवाह किया था।

 

दोनों के दो छोटे बच्चे भी हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Articles

close