झारखंड : जंगली हाथियों का हमला…युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Jharkhand: Wild elephants attack... Villagers angry after the death of a young man, protest by blocking the road

लोहरदगा में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। मंगलवार की रात कैरो थाना क्षेत्र के हनहट में हाथी ने कुचलकर 30 वर्षीय सगीर अंसारी की जान ले ली। घटना के बाद पुलिस और वन विभाग के उदासीन रवैये से आक्रोशित ग्रामीणों ने लोहरदगा कचहरी मोड़ को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। इससे लोहरदगा गुमला रांची हाईवे पर गाड़ियों का आना-जाना बाधित तो हुआ ही। साथ ही सरकारी कामों से समाहरणालय, कचहरी और अन्य सरकारी विभागों की ओर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई।

सड़क जाम हटवाने के लिए सिविल एसडीओ अमित कुमार, अंचल अधिकारी लोहरदगा आशुतोष और सदर थाना प्रभारी चंद्र मोहन ठाकुर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले करीब 20 दिनों से कैरो प्रखंड क्षेत्र में हाथियों ने आतंक मचा रखा है। फसल को रोज नुकसान पहुंचा रहे हैं। घरों और संपत्ति को भी बर्बाद कर रहे हैं। सगीर अंसारी मंगलवार रात को खेत की सिंचाई करने घर से निकला था। तभी जंगली हाथी ने उसे कुचल कर मार डाला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधिकारियों को फोन किया गया तो कहा गया कि पुलिस पहुंच रही है। लेकिन रात आठ बजे फोन करने पर कैरो थाना पुलिस सुबह आठ बजे पहुंची। वन विभाग का कोई कर्मी नहीं आया। हाथियों को सुरक्षित क्षेत्र में भेजने को लेकर वन विभाग द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। फोन करने पर वन विभाग के कर्मी कहते हैं कि मृतक की लाश को लेकर सदर अस्पताल आईए, उसके माता-पिता को भी लेकर आईए और 25 हजार मुआवजा लेकर अंतिम संस्कार कीजिए।

ग्रामीणों ने मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पर्याप्त मुआवजे की मांग की। सिविल एसडीओ द्वारा सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर ग्रामीणों ने सड़क खाली किया। हाथियों का झुंड लोहरदगा के कैरो, भंडरा और कुडू थानाक्षेत्र के ग्रामीणों के लिए खौफ बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close