झारखंड: “होश ठिकाने लगा दिया जायेगा…” घोड़थंबा झड़प पर खत्म नहीं हो रही है राजनीति, बाबूलाल मरांडी ने दी चेतावनी, उग्रवादियों के साथ-साथ…

Jharkhand: "They will be taught a lesson..." Politics is not ending on Ghorathamba clash, Babulal Marandi warned, along with the militants...

गिरिडीह: होली के मौके पर गिरिडीह के घोड़थंबा में हुई हिंसक झड़प पर गरमायी राजनीति शांत नहीं हो रही है। बाबूलाल मरांडी इस मामले में शुरू से ही पुलिस प्रशासन के साथ-साथ हेमंत सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। गिरिडीह पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने इस दौरान पीड़ित पक्ष से मुलाकात की।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हिंदू समाज के लोगों पर हुए हमले को पूरी तैयारी के साथ सुनियोजित ढंग से अंजाम दिया गया है। घटनाक्रम से प्रतीत होता है कि पेट्रोल बम, शीशे के बोतल, ईंट, पत्थर आदि इकट्ठे कर होली के दौरान हिंदुओं पर हमले की तैयारी पहले से कर ली गई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

बाबूलाल मरांडी ने इसके लिए हेमंत सरकार की खुफिया तंत्र को जिम्मेदार ठहराया, जो समय रहते इस हमले की साजिश को भांपने में विफल रहा। बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को घोड़थंबा में पीड़ितों से मुलाकात कर घटना की जानकारी प्राप्त की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द की दुहाई देकर हेमंत सरकार उपद्रवियों का बचाव करते हुए हिंदू समाज को इस घटना का दोषी ठहराने का प्रयास कर रही है। प्रशासन द्वारा हिंदू समाज के ऊपर किए जा रहे अत्याचार और दमनात्मक कारवाई की निंदा करता हूं।

 

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि साथ ही, सरकार को चेतावनी देता हूं कि निर्दोष हिंदुओं की रिहाई करें, अन्यथा उपद्रवियों के साथ-साथ सरकार के भी होश ठिकाने लगा दिया जाएगा। हेमंत सरकार रंग-अबीर खेलने वाले हिंदुओं पर अत्याचार कर रही है, और पेट्रोल बम से हमला करने वाले उपद्रवियों का बचाव कर रही है। होली के दिन घोड़थंबा में पुलिस द्वारा उपद्रवियों का मनोबल बढ़ाने के लिए जानबूझकर हिंदुओं का रास्ता रोका गया, जिसके परिणामस्वरूप आगजनी, पथराव और हमले की घटना हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close