झारखंड को मिलेगा पहला टाइगर सफारी…लातेहार में प्रोजेक्ट की तैयारी तेज…सीएम सोरेन ने दिए निर्देश – जानिए कैसे बदलेगा पर्यटन का चेहरा

Jharkhand to get its first tiger safari! Preparations for the project in Latehar accelerate, CM Soren issues instructions - learn how the face of tourism will change

झारखंड के पर्यटन क्षेत्र को एक नई पहचान और आकर्षण मिलने जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लातेहार जिले में प्रस्तावित राज्य के पहले टाइगर सफारी प्रोजेक्ट की तैयारियों को गति देने के लिए बीते शुक्रवार को अपने आवासीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के सामने टाइगर सफारी प्रोजेक्ट का विस्तृत प्रेजेंटेशन पेश किया, जिस पर सीएम ने अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए.

गौरतलब है कि यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट लातेहार के पुटूवागढ़ क्षेत्र में पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की सीमा से बाहर प्रस्तावित है. अधिकारियों ने बताया कि यह टाइगर सफारी बेतला नेशनल पार्क के निकट बनाया जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इको टूरिज्म सर्किट को मिलेगी मजबूती

यह प्रोजेक्ट पलामू टाइगर रिजर्व के विस्तृत इको टूरिज्म सर्किट को मजबूती प्रदान करेगा, जो नेतरहाट, बेतला, केचकी से लेकर मंडल डैम तक फैला हुआ है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रोजेक्ट को समयबद्ध और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए, साथ ही गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए.

पर्यटन और रोजगार के मिलेंगे अवसर

टाइगर सफारी के निर्माण से न केवल इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि डालटनगंज, बरवाडीह और मंडल डैम क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे उनकी आजीविका को बेहतर साधन मिलेगा. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रोजेक्ट के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है और निर्माण कार्य सभी निर्धारित मानकों का पालन करते हुए होगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाघों को करीब से देखने का अनूठा अनुभव

यह टाइगर सफारी पर्यटकों को बाघों और अन्य वन्यजीवों को करीब से देखने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा. मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि प्रोजेक्ट को पर्यावरण के अनुकूल और स्थानीय समुदाय के हित में लागू किया जाए. टाइगर सफारी प्रोजेक्ट झारखंड की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और राज्य के इको टूरिज्म को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा.

बैठक में ये रहें मौजूद

बता दें कि इस बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक कल्पना सोरेन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वाइल्डलाइफ) परितोष उपाध्याय, पलामू टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एस.आर. नाटेश, उप निदेशक प्रजेश जेना, कंसल्टेंट अशफाक अहमद सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close