झारखंड : महिला दारोगा के साथ मारपीट, शिकायत लेकर आये फरियादी ने ही की मारपीट, SI की शिकायत पर तीन आरोपी गिरफ्तार

रांची। महिला दारोगा के साथ मारपीट की खबर है। मामला राजधानी रांची के बरियातू थाने का है, जहां महिला दारोगा एस मुर्मू के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया है। बरियातू थाना परिसर में ही मारपीट हुई है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में रवींद्र पांडेय उसकी बहन ज्योति पांडेय और सुमित्रा पांडेय शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपी लालपुर थाना क्षेत्र के वर्दवान कंपाउंड के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक रेखा देवी नाम की महिला शिकायत लेकर थाने आयी थी। इस दौरान महिला एसआई एस मुर्मू थाने में मौजूद थीं। विवाद के बाद दोनों पक्षों में एसआई सुलह करा रही थी, इसी दौरान परिजन उग्र हो गये और फिर मामला मारपीट पर पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक महिला के साथ आया एक युवक रविंद्र ने महिला एसआई के साथ हाथापाई कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं रवींद्र और उसकी दोनों बहनें ज्योति और सुमित्रा ने भी महिला दारोगा के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला SI के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आयी हैं। इसी बीच पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया, वहीं महिला रेखा देवी मौका देखकर वहां से भाग गयी। एसआई ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close