झारखंड : ट्रेन आते ही पटरी पर लगा दी छलांग…रांची स्टेशन पर महिला के आत्मघाती कदम से मचा हड़कंप

Jharkhand: Jumped onto the tracks as the train arrived... Woman's suicidal act causes panic at Ranchi station

रांची: राजधानी रांची के रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार हटिया से हावड़ा जा रही क्रिया योगा एक्सप्रेस ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के दौरान महिला ने अचानक ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। कुछ देर तक स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और महिला की पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेलवे पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close