झारखंड : बोकारो के भैया ने लिया मंइयां योजना का लाभ…प्रशासन ने ब्याज सहित वसूले!

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने 6 जनवरी को मंईयां सम्मान योजना के तहत प्रदेश की 56 लाख महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर किए।

इस योजना का लाभ सरकार महिलाओं को दे रही है। लेकिन, झारखंड के बोकारो जिले में मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहां महिला ही नहीं, बल्कि एक पुरुष भी मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले रहा था। मामले का खुलासा होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और आरोपी व्यक्ति से ब्याज सहित पैसों की भरपाई करवा ली.

मंईयां सम्मान योजना का गलत तरीके से लाभ उठाने वाले शख्स का नाम है आनंद प्रजापति। आनंद बोकारो में एक प्रज्ञा केंद्र चलाता है। आनंद ने अपने नाम से मंईयां सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीते दिनों जब हेमंत सोरेन ने लाभुकों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए तो आनंद के खाते में भी योजना के पैसे आए। मामले का खुलासा होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और आनंद से ब्याज सहित पैसे वसूल लिए।

इस मामले में प्रशासन ने फ्रॉड करने के आरोप में आनंद प्रजापति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close