Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: 56 दिनों के धमाकेदार रिचार्ज प्लान, जानिए कौन सा सबसे सस्ता और बेहतर

Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: भारत में टेलीकॉम मार्केट में रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया (Vi) और BSNL जैसे प्रमुख ऑपरेटर्स लगातार नए-नए रिचार्ज प्लान्स लेकर आते रहते हैं। अगर आप करीब 56 दिनों के लिए एक अच्छा और सस्ता रिचार्ज प्लान खोज रहे हैं, तो यहां हम इन चारों कंपनियों के 56 दिनों वाले प्रमुख प्लान्स की तुलना कर रहे हैं।

Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL:Reliance Jio का 56 दिन प्लान
रिलायंस जियो 579 रुपये में 56 दिनों की वैधता वाला प्लान ऑफर करता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 1.5GB डेटा और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। इसके अलावा, जियो टीवी, जियो हॉटस्टार और क्लाउड सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL:Airtel का 56 दिन रिचार्ज प्लान
एयरटेल का भी 579 रुपये वाला 56 दिन का प्लान है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 1.5GB डेटा और रोजाना 100 SMS की सुविधा है। इसके साथ हेलोट्यून का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL:Vodafone Idea (Vi) का 56 दिन प्लान
Vi का यह प्लान भी 579 रुपये का है। इसमें रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, इस प्लान में वीकेंड डेटा रोलओवर, बिंज ऑल नाइट और डेटा डिलाइट्स जैसी खास सुविधाएं भी मिलती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL:BSNL का 56 दिन रिचार्ज प्लान
BSNL का 347 रुपये में मिलने वाला 56 दिनों का प्लान काफी किफायती है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 2GB डेटा और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है।

अगर कीमत की बात करें तो BSNL का 347 रुपये वाला प्लान सबसे सस्ता और डेटा के मामले में भी सबसे बढ़िया है क्योंकि इसमें रोजाना 2GB डेटा मिलता है। वहीं जियो, एयरटेल और Vi के प्लान कीमत में समान हैं और अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन व सुविधाएं देते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close