Vadodara Bus Accident: ट्रक से टकराई लग्जरी बस, 6 की मौत, 30 से ज्यादा घायल, घंटों चला रेस्क्यू

Vadodara Bus Accident, Gujarat Road Accident, Bus Truck Collision India, Vadodara Highway Crash, Luxury Bus Accident News,वडोदरा-जरोद रोड पर बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 30 से ज्यादा घायल। SDRF-NDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, कई की हालत गंभीर।

Bus Accident: एक भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। इस घटना में अब तक 6 यात्रियोंकी मौत हो गयी है, जबकि 31 यात्रियों की हालत गंभीर है। घटना गुजरात  के वडोदरा-जरोद रोड पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोटंबी गांव के पास हाईवे पर एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए।

तेज रफ्तार बस ट्रक में जा घुसी

पुलिस की तरफ से दी गयी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजस्थान के बांसवाड़ा से सूरत जा रही बालाजी ट्रैवल्स की बस अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बस में फंसे यात्री, चला रेस्क्यू ऑपरेशन

वहीं इस हादसे के बाद बस में सवार कई यात्री अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही SDRF, NDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।रेस्क्यू टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद यात्रियों को बाहर निकाला।

अस्पताल में भर्ती, कई की हालत गंभीर

सभी घायलों को वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे के बाद मचा हड़कंप

दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे हटाने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम जुटी रही। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार तेज थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल रेस्क्यू का काम पूरा हो गया है। पुलिस की टीम इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close