पत्रकार को मारी गोली: पत्नी के साथ लौट रहे पत्रकार पर सरेराह गोलियों की बौछार, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी, बाइक पर ही…

नालंदा। बिहार में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद है। इसका उदाहरण नालंदा में भी देखने को मिला, जहां दिनदहाड़े पत्रकार को गोली मार दी गयी। पत्रकार का नाम दीपक विश्वकर्मा है। जानकारी के मुताबिक जिले के वरीष्ठ पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को उस वक्त गोली मारी गयी, जब वो पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। पत्रकार की हालत गंभी है, जिन्हें नाजुक हालत में पटना रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक पत्रकार दीपक विश्वकर्मा अजय भारत और अन्य सोशल मिडिया के पत्रकार है।

घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के पीपलतल मोड़ के पास घटी है। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। बताया जाता है कि पत्रकार दीपक विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ राजगीर घूमने गए थे। राजगीर से बिहार शरीफ लौटते समय दीपनगर थाना क्षेत्र के पीपलतल मोड़ के पास अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार पत्रकार को गोली मार दी।गोली लगने से पत्रकार पत्नी के साथ बाइक से गिर गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आसपास के लोगों ने उन्हें उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। सदर अस्पताल में इलाज के बाद गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद नालंदा डीएम शशांक शुभंकर और एसपी अशोक मिश्रा अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने गोली मारे जाने की पुष्टि करते कहा कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा। पुलिस घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज की भी तलाश कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close