JPSC Vacancy: झारखंड बाल विकास परियोजना अधिकारी की निकली है भर्ती, आवेदन करने के बचे हैं चंद दिन, ऐसे करें अप्लाई

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) के पद पर भर्ती निकाली है. सीडीपीओ पद के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 16 अगस्त 2023 है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन जेपीएससी की वेबसाइट Apphttps://www.jpsc.gov.in/ पर जाकर करना है।

जेपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड के अंतर्गत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के कुल 64 रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 17 जुलाई थी. इसके बाद आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

योग्यता

इन पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु सीमा 22 वर्ष से 47 वर्ष तय की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सैलरी

इन पद पर चयनित अभ्यर्थियों को पीबी-II 9300-34800 ग्रेड पे 5400 रुपये का वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि अप्लाई करने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसे करें आवेदन

सीडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सबसे पहले….

  • उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर http://www.jpsc.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद, होमपेज पर विज्ञापन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब झारखंड सीडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद बाद, पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
  • इसके बाद, उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का प्रिंटआउट अपने पास रखना चाहिए।

तीन चरणों में आयोजित होगी परीक्षा

सीडीपीओ परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जायेंगी. सबसे पहले अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा से गुजरना होगा. इसके बाद मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार होगा. बता दें कि प्री परीक्षा दो पेपर में संपन्न होगी. इसमें 100-100 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रशन पूछे जाएंगे. मुख्य परीक्षा हिन्दी, सामान्य अध्ययन और वैकल्पिक विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे. हालांकि, हिंदी का मार्क्स मेधा सूची में नहीं जुड़ेंगे. वहीं, वैकल्पिक विषय में गृह विज्ञान,समाजशास्त्र, मनोविज्ञान तथा श्रम एवं समाज कल्याण विषयमें से एक विषय अभ्यर्थियों का चुनना होगा।

किस श्रेणी में कितने पद

अनारक्षित : 34

अनुसूचित जाति : 02

अनुसूचित जनजाति : 21

बीसी वन : 01

आर्थिक रूप से कमजोर : 06

क्या है वेतनमान

बाल विकास पदाधिकारियों को पे मैट्रिक लेवल 2 के तहत 8300-34800 रुपये नियुक्ति के बाद दिए जायेंगे. नियुक्ति के पश्चात इन्हें दो साल ट्रेनिंग पर रखा जाएगा. बता दें कि इस पद के लिए 50 फीसदी सीट महिलाओं के आरक्षित की गयी है.. वहीं, एक पद खेल कोटा के लिए, एक ब्लाइंड और निशक्तों के लिए 2 पद रखे गये हैं।

Related Articles

close