JSSC-CGL:  सफल अभ्यर्थियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात, झारखंड में पहली बार JSSC-CGL के ज़रिए होगी दो हज़ार से अधिक नियुक्तियाँ, हेमंत सोरेन ने दी बधाई

JSSC-CGL: Successful candidates met the Chief Minister, for the first time in Jharkhand, more than two thousand appointments through JSSC-CGL, Hemant Soren congratulated

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से औपचारिक मुलाक़ात की। यह मुलाक़ात हाईकोर्ट के उस फैसले के एक दिन बाद हुई, जिसमें न्यायालय ने परिणाम जारी करने और सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया था।

यहां देखें वीडियो 👇 👇 👇

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री सोरेन ने अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित यह प्रक्रिया पूरी होने जा रही है, जिससे हजारों परिवारों को राहत और नया अवसर मिलेगा। 

झारखंड के गठन के बाद राज्य में यह पहली बार है जब CGL परीक्षा के माध्यम से दो हज़ार से अधिक पदों पर नियुक्ति की जा रही है। चयन प्रक्रिया अटकी होने के कारण अभ्यर्थियों में बेचैनी व अनिश्चितता बनी हुई थी, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश और सरकार की तत्परता के बाद अब नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए लम्बे संघर्ष के बाद मिली बड़ी राहत है।

सरकार द्वारा जल्द नियुक्ति पत्र वितरण की संभावना भी जताई जा रही है, जिससे चयनित उम्मीदवार अपनी नई भूमिका में योगदान दे सकें।

Related Articles

close