JSSC कट ऑफ मार्क्स जारी : शिक्षक अभ्यर्थियों का कट ऑफ मार्क्स हुए जारी, संथाली में जनरल कटेगेरी का अंक 150, देखिये इन विषयों का कट ऑफ कितना गया

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2016 के अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जा रही है। सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन के पहले परिणाम जारी किया जा चुका है। अब JSSC की तरफ से भाषा विषय संथाली, हो, पंचरपगनिया, कुरमाली विषय के अभ्यर्थियों का कट ऑफ मार्क्स जारी किया गया है।

JSSC की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक संथाली विषय में जनरल कटेगरी का प्राप्तांक 150 अंक गया है, वहीं अनुसूचित जनजाति का कट ऑफ 136 रहा है। इस विषय में दिव्यांग के पद खाली रह गये हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं अनुसूचित जनजाति के लिए हो विषय का कट आफ 204 गया है। इस विषय में भी दिव्यांग व मूक बधिर अभ्यर्थी नहीं मिले हैं।
पंचपरगनिया विषय के लिए अनारक्षित वर्ग के लिए 254 अंक कट ऑफ गया है।
जबकि कुरमाली के लिए अनारक्षित वर्ग से कट आफ 206 रहा है। इसमें भी दिव्यांग अभ्यर्थी नहीं मिले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close