JSSC EXAM DATE : स्कूल लैब असिस्टेंट नियुक्ति की परीक्षा तारीख घोषित….CBT मोड पर होगी परीक्षा….एडमिट कार्ड डाउनलोड करने को लेकर..

रांची। माध्यमिक स्कूलों में लैब असिस्टेंट के लिए परीक्षा की तारीख का ऐलान हो गया है। ये परीक्षा अगले महीने आयोजित होगी। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक CBT मोड में परीक्षा आयोजित की जायेगी। 7 दिसंबर से 10 दिसंबर तक परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।

हालांकि परीक्षा को लेकर प्रवेशपत्र अभी अपलोड नहीं किया गया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने बताया कि एडमिड कार्ड को डाउनलोड करने को लेकर जल्द ही सूचना दी जायेगी। आपको बता दें कि इससे पहले अक्टूबर महीने में परीक्षा का फार्म भरा गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जेएसएससी ने दो बार परीक्षा फार्म भरने की तारीख बढ़ायी थी। पहले 28 सितंबर परीक्षा की तिथि रखी गयी थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 16 अक्टूबर कर दिया गया था।इस विज्ञापन के जरिये विद्यालयों में कुल 690 प्रयोगशाला सहायकों की नियुक्ति होनी है।भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र तथा जीव विज्ञान तीनों विषयों में प्रत्येक में 230 पदों पर नियुक्ति होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close