JSSC ने इन शिक्षक अभ्यर्थियों को दिया लास्ट चांस, नहीं कराने पहुंचे वैरिफिकेशन, तो उम्मीदवारी हो जायेगी रद्द

रांची। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 2016 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। आयोग की तरफ से विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति के तहत रिजल्ट व आवंटित जिलों के साथ-साथ सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किये जा रहे हैं।

प्रक्रिया की कड़ी में JSSC ने हिंदी विषय के 14 अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की है। इन सभी का सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन होगा। पूर्व में कई अभ्यर्थी अनुपस्थि थे, अब उन्हें आखिरी मौका दिया गया है। वो अभ्यर्थी 29 सितंबर और 3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन करा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस तिथि में अगर कोई अभ्यर्थी उपस्थित नहीं होता है, उसकी उम्मीदवारी को जेएसएससी की तरफ से रद्द कर दिया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close