बारात आने से ठीक पहले दुल्हा हो गया गिरफ्तार, फिर होने वाले देवर से दुल्हन की करायी गयी शादी, पढ़िये पूरा माजरा

कानपुर। शादी के ठीक पहले दुल्हा हो गया गिरफ्तार, तो घरवालों ने दुल्हे के छोटे भाई से दुल्हन की शादी करा दी। हैरान करने वाला कानपुर के हमीरपुर का है। हमीरपुर जिले के बिवांर के नेवादा गांव में एक शख्स की बारात निकल रही थी। घरवाले खुश थे। डीजे बज रहा था। सभी लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई और दूल्हे को हिरासत में ले लिया। सभी लोग हैरान रह गए कि आखिर माजरा क्या है। पता चला कि दूल्हे की प्रेमिका ने उसके खिलाफ धोखा देकर चुपके से किसी और से शादी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद दुल्हन की शादी दूल्हे के छोटे भाई से करा दी गई।

जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के कान्हा खेड़ा गांव के रहने वाले 35 साल के सुरेंद्र की शादी बिवानेर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव की युवती से तय हुई थी। बारात की तैयारी हो गई थी। रस्में हो रही थीं। बारात दुल्हन के घर के लिए निकलने ही वाली थी कि सुरेंद्र को कदौरा पुलिस ने हिरासत में ले लिया। असल में उसकी कथित प्रेमिका ने उसके खिलाफ धोखा देने की शिकायत दर्ज कराई थी।कथित प्रेमिका को धोखा देने और गुपचुप तरीके से शादी करने का आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पंचायत ने फैसला किया कि दूल्हे को अपनी प्रेमिका से शादी करनी चाहिए और दुल्हन उसके छोटे भाई से शादी करेगी। कदौरा थाना प्रभारी ने बताया कि विवाद की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों पक्षों को थाने ले आई। जहां उनका आपसी फैसला हुआ। इसके बाद दुल्हन की शादी दूल्हे के छोटे भाई के साथ हुई। वहीं दूल्हे ने कहा कि वह प्रेमिका से जल्द ही शादी करेगा। इसके बाद वह पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close