पुलिसवाले को ही ठग लिया: हैलो! बधाई हो, आपने सफारी कार जीती है…फिर पुलिसवाले को ऐसा फंसाया कि पूरा खाता हो गया खाली

बोकारो/बांदा। ठगों को पकड़ने की जिम्मेदारी पुलिस पर होती है, लेकिन अगर पुलिसवाला ही ठगी का शिकार हो जाये? …ऐसा ही एक अजीबो गरीब मामला यूपी के बांदा जिले में आया है, जहां एक सिपाही के खाते से झारखंड के बोकारो के ठगों ने 82 हजार रुपये उड़ा लिये। मामले में परेशान सिपाही ने शिकायत दर्ज करायी है। ठगों ने फोन कर सिपाही के बेटे को लालच दिया कि एक क्विज में उसने सफारी गाड़ी जीती है।
ठगों ने पुलिसकर्मी से कहा कि अब वो उन्हें आधार कार्ड और बैंक की कुछ डिटेल भेजें, ताकि उन्हें गाड़ी भेजी जा सके। पुलिस वाले ने वैसा ही किया। इसी बीच ठगों ने उनके अकाउंट से 82 हजार रुपये निकाल लिए। जैसे ही पुलिस वाले को ट्रांसेक्शन का मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए। तुरंत उन्होंने अपना खाता बंद करवाया और सीधे एसपी के पास जा पहुंचे।
इस मामले में झारखंड के रहने वाले 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया है। बता दें, सभी आरोपी झारखंड के बोकारो के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक तुरंत इस पर कार्रवाई करते हुए झारखंड के रहने वाले 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया. बता दें, सभी आरोपी झारखंड के बोकारो के रहने वाले हैं। 4 लोगों के खिलाफ धारा 420/ 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है।











