ज्योति मौर्या इम्पैक्ट : पति ने एग्जाम सेंटर में घुसकर फाड़ी पत्नी की आंसर शीट, बोला- नहीं पढ़ाना मुझे पत्नी को, मामला पहुंचा थाने

शिवपुरी। ज्योति मोर्या का केस जब से सामने आया है, देश में एक से बढ़कर एक घटनाएं हो रही है। कोई अपनी पत्नी की पढ़ाई छुड़वा रहा है, तो कोई कोचिंग सेंटर से नाम कटवा रहा है। मध्यप्रदेश में तो और भी गजब हो रहा है। एक पति जबरिया एग्जाम सेंटर में घुस गया और पत्नी का आंसर शीट फाड़ डाला। मामला मध्यप्रदेश के शिवपुरी का है। पति की इस करतूत से हर कोई हक्का-बक्का रह गया है।

। मामला थाने भी पहुंचा, लेकिन महिला ने कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं कराना चाहती है। पति का नाम मनमोहन लोधी है, जबकि पत्नी का नाम आरती है, जो बीए थर्ड ईयर में सोसोलॉजी आनर्स कर रही है। जानकारी के मुताबिक हैपिछोर के छत्रसाल कॉलेज में शनिवार को भोज मुक्त यूनिवर्सिटी की बीए परीक्षा थी। मटया गांव की रहने आरती लोधी अपना थर्ड ईयर का समाजशास्त्र का एग्जाम दे रही थी। शाम करीब 4.45 बजे आरती का पति मनमोहन लोधी एग्जाम हॉल में पहुंचा। उसने पत्नी की आंसर शीट फाड़ दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उसने पत्नी से कहा, ‘मुझे नहीं पढ़ाना है।’ ऐसा कहकर वह एग्जाम हॉल से बाहर चला गया। पत्नी फफक-फफककर रोने लगी। मनमोहन के गैरकानूनी तरीके से परीक्षा हॉल में घुसने और आंसर शीट फाड़ने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, पत्नी के बयान लेने के बाद पुलिस ने मनमोहन को जाने दिया। प्राचार्य एसएस गौतम ने बताया कि महिला ने पति-पत्नी का विवाद बताकर आगे किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया है।

इधर मामले का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक आरती ने अपने मायके से परीक्षा फॉर्म भरा था, जबकि पति उसे पढ़ाना नहीं चाहता था। आरती के मुताबिक पति उसे परेशान करता है, इसलिए वह उसके साथ नहीं रह रही है। अब उसने एग्जाम हॉल में आकर यह हरकत कर दी है। पूरे प्रकरण को यूपी के ज्योति मौर्या प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close