कार्तिक मास शुरू: जानें भगवान विष्णु के प्रिय महीने में कौन-कौन से व्रत और त्योहार हैं

Kartik month begins: Learn about the fasts and festivals in Lord Vishnu's favourite month.

रांची। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास 2025 इस वर्ष 8 अक्टूबर से शुरू होकर 5 नवंबर (कार्तिक पूर्णिमा) को समाप्त होगा। ज्योतिषाचार्य शालिनी वैद्य के अनुसार, यह महीना भगवान विष्णु को प्रिय माना जाता है और इस दौरान स्नान, दान, व्रत और दीपदान से मिलने वाले पुण्य के फल कई गुना बढ़ जाते हैं।

कार्तिक मास का कृष्ण पक्ष इस बार केवल 14 दिनों का रहेगा, क्योंकि द्वितीया तिथि का क्षय और नवमी तिथि की वृद्धि हुई है। पूरे महीने श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा, तुलसी दल से आराधना और दीपदान का विशेष महत्व है। इस दौरान कई प्रमुख पर्व भी मनाए जाएंगे, जैसे करवा चौथ, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पर्व और देवउठनी एकादशी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्योतिषाचार्य पंडित प्रणव मिश्रा के अनुसार, इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाई जाएगी, जब ब्राह्म योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग होगा, जो धन-संपदा वृद्धि के लिए शुभ माना गया है। दीपावली 20 अक्टूबर की रात हस्त नक्षत्र और बुधादित्य योग में होगी। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और धन के देवता कुबेर की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है।

कार्तिक मास 2025 की प्रमुख तिथियाँ:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • 8 अक्टूबर: अशून्यशयन व्रत

  • 10 अक्टूबर: करवा चौथ व गणेश चतुर्थी

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • 18 अक्टूबर: धनतेरस, यम दीपक

  • 20 अक्टूबर: दीपावली व काली पूजा

  • 25–28 अक्टूबर: छठ पर्व

  • 1 नवंबर: देवोत्थान एकादशी, तुलसी विवाह

  • 5 नवंबर: कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली

Related Articles

close