झारखंड का खूंखार नक्सली कारू पकड़ा गया… पुलिस ने रखा था 15 लाख का इनाम….कारू का खौफ था ऐसा, कि सुनकर रौंगटे खड़े हो जायेंगे…

हजारीबाग। खूंखार नक्सली कारू यादव आखिरकार सीखचों के अंदर चला गया। महाराष्ट्र पुलिस ने 15 लाख के इस इनामी नक्सली को पालघर जिले के नालाकोपारा इलाके से गिरफ्तार किया है। कारू यादव उर्फ करण, उर्फ दीपक यादव (पिता हुलास यादव, कटकमसांडी, डोटवागांव) हजारीबाग का रहनेवाला है। उस पर हत्या, रंगदारी, लेवी, आर्म्स एक्ट के 24 मामले झारखंड के विभिन्न जिलों के थानों में दर्ज हैं। हजारीबाग पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिये मुंबई रवाना हो गयी है।

हमेशा AK 47 से लैश रहता था कारू

नक्सली कारू यादव एके 47 राइफल और 200 गोलियों से लैस रहता था। 15 वर्ष से भाकपा माओवादी का सदस्य रहा है। वह अपने 20-25 मारक दस्ता के साथ क्षेत्र में भ्रमण करता था। गिरिडीह होमगार्ड से राइफल लूट, 2006 में सीआईएसएफ बोकारो के साथ मुठभेड़, गिरिडीह के भेलवाघाटी पारसनाथ में पुलिस मुठभेड़ में वह शामिल था. 2009 में हजारीबाग चरही के सडवाहा गांव में पुलिस के साथ मुठभेड़ में वह शामिल रहा है। 2008 में कटकमसांडी में एक ठेकेदार से लेवी वसूली की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा चरही में तीन घटना, बोकारो महुआटांड में तीन वारदात, कटकमसांडी में तीन, चतरा के सिमरिया, पत्थलगढा, बोकारो के पेटरवार, बेरमो, इटखोरी, चतरोचट्टी में कई घटनाओं को इसने अंजाम दिया है। इनामी नक्सली कारू यादव की दूसरी पत्नी आशा गंझू एक माह पूर्व जेल से छूटी है. कारू यादव ने दूसरी शादी की थी. इधर, ट्रांजिट रिमांड के लिये हजारीबाग पुलिस मुंबई रवाना हो गयी है। एसपी मनोज रतन चोथे ने कहा कि इनामी नक्सली कारू यादव को एटीएस की टीम ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। हजारीबाग पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिये मुंबई रवाना हो गयी है। उसे हजारीबाग लाकर गहन पूछताछ की जायेगी. हजारीबाग पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण वह भागकर महाराष्ट्र चला गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close