रागी का आटा घर पर बनाने का आसान तरीका…जानें इसके अनगिनत स्वास्थ्य लाभ और सही तरीके से इस्तेमाल करने के टिप्स

Easy Way to Make Ragi Flour at Home: Learn Its Numerous Health Benefits and Tips to Use It Properly

आजकल हेल्थ-फ्रेंडली डाइट में लोग गेंहू के आटे की जगह मिलेट्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इनमें से एक है रागी (Finger Millet), जो पोषण से भरपूर है। लेकिन अगर रागी को सही तरीके से तैयार न किया जाए तो यह गैस और अपच की समस्या पैदा कर सकती है। इसलिए रागी का आटा घर पर सही तरीके से बनाना जरूरी है।

साबुत रागी खाने का सही तरीका

मार्केट से साबुत रागी खरीदना सबसे बेहतर विकल्प है, क्योंकि इसमें मिलावट का डर नहीं होता। लेकिन इसे सीधे पकाने की बजाय पहले सही तरीके से भिगोना जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रागी को क्यों भिगोना जरूरी है?

रागी को 7-8 घंटे तक भिगोकर फिर सुखाना जरूरी है। भिगोने से यह आसानी से पच जाती है और पेट संबंधी दिक्कतें नहीं होतीं। अगर आप मार्केट से रागी का आटा खरीद रहे हैं तो ध्यान रखें कि उसे भीगाने और सुखाने के बाद ही तैयार किया गया हो।

घर में रागी का आटा कैसे बनाएं?

  1. रागी को अच्छी तरह धोकर 7-8 घंटे भिगो दें।

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  2. इसके बाद धूप में सुखा लें।

  3. फिर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें।

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  4. आटे को हमेशा ताजा रखें और एक बार में ज्यादा न पीसें।

रागी का आटा कितने दिन तक रखें?

रागी का आटा 15-20 दिनों से ज्यादा न रखें। इसके बाद यह अपने पोषक गुण खोना शुरू कर देता है।

रागी का डोसा कैसे बनाएं?

  • रागी को 7-8 घंटे भिगोकर धो लें।

  • डोसा बनाने के लिए 3 भाग रागी और 1 भाग उड़द को पीसकर बैटर बना लें।

  • इसे 7-8 घंटे तक फर्मेंट होने के लिए छोड़ दें।

  • अगली सुबह इसका डोसा बनाकर खाएं।

Related Articles

close