छापेमारी में मिला कुबेर का खजाना: 2 करोड़ कैश, 61 किलो चांदी, विदेशी कैरेंसी…छापेमारी में पुलिस अफसरों का भी सर चकराया

Kubera's treasure found in the raid: 2 crore cash, 61 kg silver, foreign currency... Even police officers were baffled by the raid.

Big News : 2 करोड़ कैश, 61 किलो चांदी, विदेशी कैरेंसी….छापेमारी के लिए पहुंचे अफसर कुबेर का खजाना देखकर चकरा गये। अभी भी छापेमारी जा रही है, ये संपत्ति अभी और बढ़ सकती है।

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है, जहां पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने धनकुट्टी इलाके में छापेमारी कर हवाला और अवैध मुद्रा लेन-देन से जुड़े बड़े रैकेट का खुलासा किया है। चार लोगों को गिरफ्तार कर नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर धनकुट्टी क्षेत्र के एक घनी आबादी वाले मोहल्ले में स्थित मकान पर छापेमारी कर हवाला कारोबार से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकदी, चांदी और विदेशी मुद्रा की बरामदगी ने पूरे शहर में हलचल मचा दी है।पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान मौके से लगभग 2 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके साथ ही 61 किलोग्राम चांदी भी जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा नेपाली मुद्रा की बरामदगी ने इस पूरे मामले को अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन से जोड़ दिया है। पुलिस का मानना है कि यह रैकेट केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार देश के बाहर तक फैले हो सकते हैं।इस कार्रवाई में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस मकान पर छापा मारा गया, वह किसी गुप्ता नामक व्यक्ति से जुड़ा बताया जा रहा है और लंबे समय से वहां अवैध आर्थिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। छापेमारी की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल और ज्वाइंट कमिश्नर विनोद कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे ऑपरेशन की निगरानी की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों का संबंध एक संगठित गिरोह से है, जिसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं। फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनके संपर्कों, लेन-देन के स्रोतों तथा धन के उपयोग की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हवाला और अवैध लेन-देन जैसे रैकेट न केवल अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि कई बार आतंकवाद, तस्करी और अन्य संगठित अपराधों की फंडिंग का जरिया भी बनते हैं।

इस मामले में नेपाली मुद्रा की बरामदगी से यह संकेत मिला है कि गिरोह का नेटवर्क नेपाल तक फैला हो सकता है और सीमा पार धन का आदान-प्रदान किया जा रहा था।अब पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल फोन, डिजिटल डेटा और संपत्तियों की बारीकी से जांच कर रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद नकदी और चांदी कहां से लाई गई और किसे पहुंचाई जानी थी।

पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की जा सकती है।इस कार्रवाई के बाद कानपुरवासियों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है।

अधिकारियों का कहना है कि पुलिस कमिश्नरेट अवैध धन संचय, हवाला कारोबार और काले धन के खिलाफ सख्त अभियान जारी रखेगा। जांच अभी जारी है और जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

close