नियमितिकरण की मांग : दैनिक पारिश्रमिक चालक संघ ने नियमितिकरण सहित अन्य मांग की बुलंद…. मुख्यमंत्री-मंत्री को कराया अवगत

रांची ऑल झारखंड दैनिक पारिश्रमिक चालक संघ के बैनर तले एक आवेदन मुख्यमंत्री को दिया गया। श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता के निजी आवास में संघ के पदाधिकारी और सदस्य ने अपनी मांगों के समर्थन में एक मांग पत्र सौंपा। समान कार्य समान वेतन लागू करने की मांग अहम है। संघ के सदस्यों ने बताया की दैनिक पारिश्रमिक के आधार पर चयनित चालकों के साथ अन्याय हो रहा है।

समान रूप से काम करने के बाद उचित पारिश्रमिक नहीं मिलने से चालक में काफी क्षोभ है।इसलिए समान काम समान वेतन को लागू किया जाय। पत्र में कहा गया है की इस बढ़ती महंगाई में परिवार का भरण पोषण मुश्किल साबित हो रहा है। अपनी सामाजिक दायित्व न निभा पाने के कारण आत्महत्या के विचार आने स्वाभाविक है। माननीय मंत्री से नियमितीकरण की दिशा में उचित कदम उठाने का आग्रह किया गया है। मंत्री सत्यानंद भोक्ता द्वारा आश्वासन दिया गया कि आप लोगों के नियमितीकरण कि दिशा में जल्द से जल्द सुनवाई की जाएगी उसके बाद उचित निर्णय लिया जाएगा।










