झारखंड में भी लालू कर गये खेला, बिहार में 9 सीट के बदले गठबंधन से झारखंड में कर दी ये है डिमांड, जानिये सीट शेयरिंग का ये नया फार्मूला

रांची। इंडिया गठबंधन में लालू यादव ने खेला कर दिया है। पहले पूर्णिया में पेंच फंसाया और अब झारखंड में भी गुगली कर गये हैं। अंदर खाने की खबर है कि बिहार में 9 सीट कांग्रेस को देने के बदले राजद ने झारखंड में दो सीट मिलेगी। चर्चा है कि राजद जो दो सीट की डिमांड कर रही है, उसमें चतरा और पलामू की सीटें हैं। जानकारी के मुताबिक इंडिया गुट के दलों के बीच चीजें सामान्य नहीं दिख रही हैं।

राज्य में कांग्रेस, राजद और लेफ्ट पार्टियों के बीच 5 सीटों को लेकर खींचतान जारी थी। ये सीटें हैं औरंगाबाद, बेगूसराय, कटिहार, सिवान और पूर्णिया की सीटें थी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस बिहार में 10 सीटें चाहती थी, लेकिन राजद इसके लिए तैयार नहीं है। वह कांग्रेस को 6 या 7 सीटों से ज्यादा नहीं देना चाहती थी. सूत्रों की मानें तो बिहार में सीट बंटवारे को लेकर राजद की ओर से कांग्रेस को एक नया ऑफर दिया गया, लालू यादव ने कांग्रेस के सामने बिहार में 9 सीटों के बदले एक बड़ी शर्त रख दी है। जिसमें बिहार में 9 सीट के बदले झारखंड में 2 सीटें मांगी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लालू प्रसाद यादव ने इन 9 सीटों के बदले कांग्रेस से झारखंड की चतरा और पलामू सीट राजद को देने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक लालू ने कांग्रेस के सामने शर्त रखी है कि अगर झारखंड में राजद को ये दो सीटें नहीं मिलत, तो बिहार में कांग्रेस को 6 या 7 सीटों पर ही संतोष करना पड़ता।

बिहार में एनडीए प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे
इधर, एनडीए ने बिहार की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और उसके प्रत्याशी चुनाव प्रचार में भी जुट गए हैं. बिहार में एनडीए गठबंधन के तहत बीजेपी 17, जेडीयू 16, लोजपा (रामविलास) 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं. वहीं जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा 1, और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा 1 सीट पर चुनाव लड़ रही है. चिराग पासवान की पार्टी को हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर, जमुई और खगड़िया सीटें मिली हैं. जीतनराम मांझी गया सीट से नामांकन दाखिल कर चुके हैं. वहीं उपेंद्र कुशवाहा अपनी पार्टी की ओर से काराकाट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close