धनबाद में फिर तेज आवाज के साथ भू धंसान : जमींदोज हुआ मस्जिद, तीन दिन पहले भी बना था गोफ

धनबाद : जिले के सिजुआ क्षेत्र के जोगता में सोमवार को अहले सुबह हुई गोप व भू-धंसान की घटना से अभी लोग उबर भी नहीं पाये थे कि गुरुवार कि अहले सुबह 22/12 स्थित जामा मस्जिद के अंदर परिसर मे गोफ की घटना घटित हो गया. जिससे एक बार फिर से लोगों में दहशत का महौल उतपन्न हो गया.

स्थानीय लोगों में बीसीसीएल प्रबंधन के प्रति रोष समा गया है. लोगों का आरोप है कि बीसीसीएल जानबुझकर पुर्णवास के कार्यों में लापरवाही बरत रही है. इसके पीछे उनकी मंशा है कि बार बार गोप की घटना घटित होता रहे हैं ताकि 22/12 के लोग डरकर स्वयं ही पलायन कर जाएं. जिससे कि बीसीसीएल को पुर्णवास कराने कि जरूरत ही नहीं पड़े.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बुधवार की रात इलाके में हुई जोरदार बारिश के बाद जब गांव के सभी लोग अपने-अपने घरों में सोये हुऐ थे तभी अहले सुबह एक जोरदार आवास सुनकर उनकी निंद टुट गयी. किसी अन्होनी कि आशंका पर लोग अपने-अपने घरों से निकल पड़े. ट्रोच लेकर जब लोग मस्जिद के समीप गये तो देखा कि बडा से गोफ मस्जिद के चारदिवारी के अंदर हो गया है. जिसमें मस्जिद का सीढ़ी का आधा हिस्सा गोफ में जमींदोज हो गया. इसके बाद लोगों ने किसी तरह से जागकर सुबह होने का इंतजार किया. सुबह होने पर लोगों ने इसकी जानकारी मोदीडीह कोलियरी प्रबंधन को दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close