बड़ी घटना: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की गयी जान, कई लोग घायल, मुख्यमंत्री ने अफसरों से की बात ..

Big incident: Massive explosion in a firecracker factory, 8 people killed, many injured, Chief Minister spoke to officers...

Andhra Pradesh Explosion: एक बड़ी खबर आ रही है। पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है। इस घटना में अब तक 8 लोगों की जान चली गयी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले के कोटावुराटला में एक पटाखा निर्माण यूनिट में भीषण आग लग गई। हादसे पर गृह मंत्री वी अनिता ने बताया, “आग लगने की दुर्घटना में दो महिलाओं समेत आठ लोगों की जान चली गयी, कुछ लोग घायल हो गए है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अफसरों को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिये हैं। वहीं राज्य की गृह मंत्री अनिता और जिले के अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और राज्य की गृह मंत्री अनिता से मुख्यमंत्री ने फोन पर बात की है। उन्होंने घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा मिले। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार पीड़ितों के परिवारों का समर्थन करेगी और उनसे मजबूत बने रहने का आग्रह किया। उन्होंने अधिकारियों को घटना की गहन जांच करने और उन्हें एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

Related Articles

close