लातेहार : थाना के चौकीदार की गोली मारकर हत्या

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाने के चौकीदार की गोली मार कर हत्या कर दी गई है. चौकीदार का नाम सादिक अंसारी था. बताया जाता है कि अपराधियों ने चौकीदार की कनपटी में दो गोली मारी और घटना को अंजाम देकर फरार हो गये. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. मामले की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जमा हो गये।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर बाद वे अपनी बाइक से थाने के काम को लेकर माल्हन गांव गये थे. यहां से लौटने के क्रम में उस स्थान पर अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. हत्या के पीछे किसका हाथ है? इस संबंध में अब तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है. यह आपराधिक घटना है या उग्रवादी घटना इस पर भी संशय बना हुआ है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close