लातेहार: सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, परिवार वाले को हत्या की आशंका, छानबीन में जुटी पुलिस

लातेहार : जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत धोई टोली निवासी सेवानिवृत शिक्षक क्लेमेंट टोप्पो का शव रविवार को बरामद हुआ है. स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है. मृतक के सिर पर गहरे जख्म के निशान बने हुए हैं. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

दरअसल सेवानिवृत्त शिक्षक क्लेमेंट टोप्पो सोमवार को अपने खेत मकई की खेती करने गए थे. इसी बीच घरवालों को सूचना मिली कि घर से थोड़ी दूर पर क्लेमेंट लहूलुहान स्थिति में पड़े हुए हैं. सूचना मिलने के बाद घरवाले तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया. परंतु चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले को लेकर परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. जल्द ही इस पूरे मामले का उद्भेदन किया जाएगा. हालांकि पुलिस के अधिकारियों ने शिक्षक की मौत की घटना को अभी हत्या और दुर्घटना दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close