लातेहार: टेंपो पलटी.. आधा दर्जन लोग हुए घायल..दो की हालत गंभीर, रिम्स रेफर

लातेहार । मनिका प्रखंड मुख्यालय के मतनाग गांव से एक दर्जन लोग टेंपो वाहन से पांकी गए हुए थे। पांकी से घर वापसी के क्रम में मनिका प्रखंड के बरवैया मोड़ के समीप अचानक टेंपो वाहन का संतुलन खराब हो गया और वाहन पलट गई। जिसके कारण टेंपो में सवार लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये हुए घायल

डोमन भुइयां उम्र 50 वर्ष, पिता स्वर्गीय केसर भुइयां घर मनिका

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बुटन भइयां उर्फ कमलेश भुइयां उम्र 27 वर्ष पिता स्वर्गीय लल्लू भुइयां घर मतनाग, मनिका

पार्वती देवी उम्र 65 वर्ष पति जगबीर भुइयां,

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नागेश्वर भुइयां उम्र 35 वर्ष पिता लल्लू भुइयां,

जगबीर भुइयां उम्र 60 वर्ष पिता स्वर्गीय बबल भुइयां,

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शांति कुंवर उम्र 50 वर्ष पति स्वर्गीय शंकर भुइयां,

शिवनाथ भुइयां उम्र 65 वर्ष पिता अक्लु भुइयां,घर मतनाग (मनिका) का शामिल हैं।

अस्पताल में इलाजरत घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग मतनाग से किसी काम के सिलसिले में पांकी गए हुए थे। घर वापस आने के क्रम में मनिका प्रखंड के बरवैया मोड़ के समीप यह दुर्घटना घटी है। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को सहयोगी साथियों के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका लाया गया। जहां डॉ उमेश कुमार और सत्येंद्र कुमार के द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। बेहतर इलाज हेतु गंभीर रूप से घायल लोगों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों द्वारा बुटन भुइयां उर्फ कमलेश भुइयां की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रहीं है। कमलेश भुइयां के सर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मनिका पश्चिमी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका पहुंचे और सभी घायलों की स्थिति का जायजा लिया। मौके पर जिप सदस्य बलवंत सिंह ने 108 एंबुलेंस को फोन करके बुलाया और रेफर किए गए गंभीर रूप से घायल लोगों को रांची रिम्स भेजवाया।

Related Articles

close