झारखंड में निराश्रित बच्चों के लिए ‘साथी’ अभियान: जानें कैसे मिलेगा आधार कार्ड और सरकारी योजनाओं का लाभ!

'Saathi' campaign for destitute children in Jharkhand: Know how to get the benefits of Aadhar card and government schemes!

Jamshedpur : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली द्वारा शुरू किए गए ‘साथी’ अभियान के तहत झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर जिला स्तर पर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इस अभियान का उद्देश्य झारखंड के निराश्रित, असहाय और आधारविहीन बच्चों को पहचान कर उन्हें सरकार की मुख्यधारा से जोड़ना है।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अरविन्द कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में ‘साथी’ अभियान के सफल, समन्वित और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर साथी जिला समिति का गठन किया गया है।

इस समिति की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र कुमार कर रहे हैं। समिति में जिला महिला एवं बाल विकास पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर, जिला चिकित्सा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आधार पंजीकरण की प्रतिनिधि प्रिया, बालगृह और अन्य बाल आश्रय स्थलों के प्रतिनिधि, पेनल अधिवक्ता सुगी मुर्मू, लक्ष्मी बिरुवा, शमसाद खान, दिनेश कुमार साहू और चार पीएलवी सदस्य शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभियान के तहत 26 मई से 26 जून 2025 तक एक माह का सघन पहचान अभियान चलाया जाएगा ताकि कोई भी निराश्रित बच्चा आधार पंजीकरण से वंचित न रह जाए। इस दौरान बच्चों को आधार से जोड़ने के साथ ही उन्हें शिक्षा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा।समिति गठन के पश्चात एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें सभी सदस्यों को उनके कार्यों और जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि अभियान का प्रचार-प्रसार प्रखंड और तालुका स्तर पर भी जोर-शोर से किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक बच्चों को लाभ मिल सके।यह अभियान न केवल बच्चों को कानूनी पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम है, बल्कि उनके भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने की भी पहल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close