बीच सड़क पति की बेइज्जती का लाइव तमाशा! पत्नी ने कॉलर पकड़कर घसीटा, थप्पड़ों की गूंज से थम गया ट्रैफिक

रोता रहा पति, बच्चे के सामने बरसती रही पत्नी... सड़क पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। शहर की व्यस्त सड़क पर एक महिला ने अपने ही पति को कॉलर पकड़कर बीच सड़क घसीटा और ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। हैरानी की बात यह रही कि आसपास मौजूद लोग तमाशा देखते रहे, जबकि पति बेबस होकर रोता नजर आया।

यह पूरा मामला छतरपुर के आरटीओ ऑफिस के पास का बताया जा रहा है, जहां दिनदहाड़े पति-पत्नी के बीच विवाद अचानक हिंसक झगड़े में बदल गया। सड़क पर चलते वाहनों के बीच महिला ने पति का हाथ और कॉलर पकड़कर उसे कई बार धक्का दिया, थप्पड़ मारे और घसीटते हुए सड़क पर हंगामा करती रही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सबसे दर्दनाक बात यह रही कि इस पूरे विवाद के दौरान उनका छोटा बच्चा भी वहीं मौजूद था। बच्चा डरा-सहमा सब कुछ देखता रहा, लेकिन पति-पत्नी का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पति खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन महिला लगातार उस पर हाथ उठाती रहती है। इस दौरान दोनों के बीच सड़क पर जमकर कहासुनी भी होती रही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो में कई लोग आसपास खड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन कोई भी बीच-बचाव करने आगे नहीं आता। कुछ लोग महिला को शांत कराने की कोशिश जरूर करते हैं, मगर वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं दिखती।

जब सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा और ट्रैफिक जाम लग गया, तब स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी आगरा से काम की तलाश में छतरपुर आए थे। महिला की पहचान सुमन चौरसिया और पति की पहचान देव चौरसिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद और आपसी जिद के कारण मामला इतना बढ़ गया कि सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स लिख रहे हैं कि “अब पुरुषों को भी सुरक्षा की जरूरत पड़ने लगी है।” फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

close