Live Video- गुरुद्वारे के बाहर दिन दहाड़े चली गोली, डेरा प्रमुख की गोली मारकर हत्या; CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

Nanakmatta Gurudwara incident: डेरा प्रमुख की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। सुबह-सुबह हुई इस वारदात ने हड़कंप मचा दिया। घटना उत्तराखंड के नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आए दो बदमाशों ने हत्या को अंजाम दिया। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को बाइक से आए अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। डेरे के बाहर ये घटना हुई है।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आया है।गुरुवार सुबह 6:30 से 7 बजे के बीच बाबा को गोली मारी गई है, जिसके बाद उन्हें खटीमा के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम को एक गोली पेट में, एक कलाई में और एक हाथ में लगी। बाबा की अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल में तरसेम सिंह को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस मुख्यालय का कहना है कि हमलावरों का पता नहीं चल पाया है। हमलावरों की पहचान जानने के लिए एसटीएफ को लगाया गया है। इस घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित की जा रही है। मौके पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी सहित कई अधिकारी पहुंच गए। साथ ही बड़ी संख्या में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close