गढ़वा: मोहब्बत जिंदाबाद! वरमाला के पहले फरार हुई दुल्हन ने आशिक संग रचायी शादी, जिद से जीती प्यार की दुनिया

गढ़वा: वरमाला से ठीक पहले प्रेमी संग फरार दुल्हन की शादी हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच बंसीधर मंदिर में हुई संपन्न।
ड्रामे के बाद आखिरकार प्रेमी जोड़े के आगे परिवार को झुकना पड़ा। वरमाला से ठीक पहले प्रेमी के साथ फरार हुई नरही की गुंजा की शादी उसके प्रेमी कुणाल चौधरी के साथ परिवारजनों के बीच बंशीधर मंदिर में सम्पन्न कराई गई। एक दूसरे को पाकर दोनों जोड़े काफी खुश लग रहे थे।

यहां देखें वीडियो….

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये है पूरा मामला

वरमाला से पहले प्रेमी संग दुल्हन हो गयी थी फरार
थाना क्षेत्र के नरही गांव में रविवार की शाम शादी की बारात पहुंचने से पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। शादी करने के लिए बारात लेकर पहुंचा दूल्हा जानकारी मिलने पर बैरंग बारात के साथ वापस हो गया। प्रेमी के संग दुल्हन को फरार होने के बाद गांव में रात 2 बजे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस द्वारा रात में ही प्रेमी के पिता को थाना लाए जाने पर करीब 3 बजे रात्रि में प्रेमी-प्रेमिका थाना पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र के चेचरिया गांव निवासी सुरेंद्र प्रजापति के पुत्र विनय प्रजापति की शादी नरही गांव निवासी श्रवण प्रजापति की पुत्री गुंजा के साथ 28 मई को होना निश्चित हुआ था। तय तिथि के अनुसार शादी की बारात लेकर रात करीब दस बजे विनय जब दुल्हन के घर पहुंचा, तब पता चला कि दुल्हन 7 बजे शाम में ही गांव के ही अपने प्रेमी कुणाल कुमार पिता संतोष चौधरी के साथ फरार हो गई है। मामले को लेकर बाराती व घराती के बीच जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इसके बाद दूल्हा कुछ बारातियों के साथ वापस हो गया। जबकि कुछ बाराती वहीं जमे रहे। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस संतोष चौधरी को हिरासत में लेकर थाना लौटी। पिता को पुलिस के द्वारा उठाए जाने की सूचना मिलने पर कुणाल गुंजा को लेकर थाना पहुंचा। सोमवार को थाने में गुंजा और कुणाल के स्वजन एक दूसरे की शादी करने को राजी हुए। स्वजनों ने कहा कि श्री बंशीधर मंदिर में दोनों की शादी कराई जाएगी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close