दुस्साहस तो देखिए! मर्डर के बाद बाइक से लाश को ठिकाने लगाने जा रहे थे 2 शख्स, पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा

कोडरमा : झारखंड के कोडरमा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बाइक से लाश ठिकाने लगाने जा रहे शख्स को पुलिस ने धर दबोचा। उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा। बताया जाता है कि युवक की हत्या कर 2 युवक मोटरसाइकिल से उसकी लाश को ठिकाने जा रहे थे तभी पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस दौड़ाया तो एक युवक भागने में कामयाब रहा जबकि दूसरा पकड़ा गया।

बाइक से लाश ठिकाने लगाने जा रहे थे

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 युवक मोटरसाइकिल पर लाश लादकर ठिकाने लगाने जा रहे थे। चंदवारा के श्रीराम चौक पर दोनों युवकों को पुलिस ने देख लिया। जैसे ही युवकों को नजर भी पुलिस पर पड़ी, दोनों भागने लगे। पुलिस ने बताया कि मृत युवक झुमरी तिलैया के देवी मंडप रोड का रहने वाला था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना से इलाके में मच गया हड़कंप

फिलहाल उक्त घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों में युवकों के दुस्साहस को लेकर चर्चा हो रही है। पुलिस भी हैरान है कि 2 युवक इस प्रकार एक युवक की लाश को ठिकाने लगाने बाइक से जा रहे थे। गनीमत रही कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लाश को जब्त किया और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

सूचना पर मृतक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गये. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. युवक की हत्या क्यों गयी है, इसका कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक की पहचान पवन कुमार दास (20) पिता रोहित दास इंद्रपुरी मुहल्ला देवी मंडप रोड झुमरीतिलैया के रूप में की गयी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close